फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Result 2020: सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए, आज ही रजिस्टर करें

Fri, 03 Jul 2020 03:09 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : Self
विज्ञापन

CBSE Board 10th, 12th Result 2020- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने हाल ही में परिणामों की तिथि की घोषणा की है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई, 2020 को घोषित होगा। अभी तक सीबीएसई रिजल्ट के समय को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले से ही आयोजित परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मई से शुरू हो गया था। आपको बता दें की कोरोनोवायरस महामारी के कारण, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को पहले स्थगित और बाद में रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। छात्र नीचे दिए चरणों का पालन करके सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर


1)- सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों को अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर जाना होगा। 

विज्ञापन

2)- उसके बाद होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा। 
3)- क्लिक करते ही आपके सामने दो लिंक खुलेंगे।

4)- यदि आप 10वीं कक्षा के छात्र हैं तो आप दसवीं से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और यदि आप 12वीं कक्षा के छात्र हैं तो बारहवीं परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन

5)- अब मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। इसके लिए आप एडमिट कार्ड की मदद भी ले सकते हैं। 
6)- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
7)- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आप खुद को रजिस्टर्ड पाएंगे। 

ये भी पढ़ें- सीबीएसई ने स्कूलों से कहा- नौवीं और ग्यारहवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराएं
 
 बोर्ड का नाम -   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
 सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा -   15 फरवरी से 18 मार्च, 2020
 सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा -   15 फरवरी से 18 मार्च, 2020
 सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 -   15 जुलाई, 2020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें