फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU OBE 2020: डीयू ने ओपन बुक परीक्षा के लिए जारी की डेटशीट, मॉक टेस्ट का लिंक भी मिलेगा यहां

Fri, 03 Jul 2020 02:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DU OPEN BOOK EXAM - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक एग्जाम (OBE- Open Book Exam) की अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए DU फाइनल डेट शीट को अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि उम्मीदवार ये डेटशीट डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in है। ध्यान दें कि ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाएं पहले 1 जुलाई से निर्धारित थीं लेकिन अब ये परीक्षाएं 10 जुलाई, 2020 से शुरू होंगी। डेट शीट के साथ, डीयू ने ऑनलाइन ओपन बुक एग्जामिनेशन 'मॉक टेस्ट' सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, ताकि छात्रों के साथ संपर्क बनाए रखा जा सके। मॉक टेस्ट कल यानी 4 जुलाई से शुरू होंगे।

विज्ञापन


कोरोना संकट के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा पहली बार है जब डीयू ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित करेगा। छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए और प्रक्रिया को समझने में उनकी सहायता करने के लिए डीयू ने 4 जुलाई से 8 जुलाई तक एक मॉक टेस्ट सीरीज शुरू की है।

परीक्षा की तरह मॉक टेस्ट दो घंटे की अवधि के लिए होगा। छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने के लिए एक अतिरिक्त घंटा दिया जाएगा। साथ ही, 'मॉक टेस्ट के लिए दिए गए प्रश्न-पत्र आवश्यक प्रक्रियात्मक चरणों पर आधारित हैं'। ये जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू ओबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
डीयू के मॉक टेस्ट के शेड्यूल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें