फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Counselling 2024: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए शुरू हुआ मनोवैज्ञानिक परामर्श सत्र, परीक्षा तनाव होगा दूर

Mon, 01 Jan 2024 05:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Pre-Exam Counselling 2024: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए वार्षिक मनोवैज्ञानिक परामर्श सत्र शुरू कर दिया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
CBSE 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Pre-Exam Psychological Counselling 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए वार्षिक मनोवैज्ञानिक परामर्श सत्र शुरू किया है। इसमें छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए उपकरणों और तकनीकों से लैस करने के उद्देश्य से मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाएगा। बोर्ड अंतिम परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आईवीआरएस, पॉडकास्ट और टेली-काउंसलिंग सुविधाएं शुरू करेगा। जिससे छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

सीबीएसई ने जारी की अधिसूचना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 65 प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित परामर्शदाता और विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इनमें से 52 भारत से हैं, जबकि 13 काउंसलर कुवैत, नेपाल, जापान, दोहा-कतर, ओमान (मस्कट) और संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, शारजाह, रास-अल-खैमा) से हैं।

 

सीबीएसई की तरफ से प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा का कार्यक्रम क्रमशः 01 जनवरी, 2024 और 15 फरवरी, 2024 पहले ही घोषित किया जा चुका है। सीबीएसई के अनुसार, मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाओं को बोर्ड के आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में डिज़ाइन किया गया है जो विभिन्न छात्रों और अभिभावकों की आबादी और स्कूलों के विशाल भौगोलिक नेटवर्क को पूरा करता है। यह कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा संबंधी चिंता से उबरने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने टोल फ्री नंबर 1800 11 8004 पर आईवीआरएस की सुविधा शुरू की है। छात्र/अभिभावक/हितधारक बोर्ड परीक्षाओं से निपटने के लिए पहले से दर्ज उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें लाइव टेलीकाउंसलिंग सेवाओं के साथ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न बेहतर तैयारी, समय और तनाव प्रबंधन के टिप्स शामिल हैं। 'बच्चों को बेहतर जानना' शीर्षक से एक व्यापक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति तैयार की गई है और इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें