सोशल साइंस : सीबीएसई ने इस बार पेपर में नया रीडिंग सेक्शन जोड़ दिया है। जिसके अंतर्गत 4 अंकों के 3 सवाल पूछे जाएंगे। पिछले साल तक हिस्ट्री और ज्योग्राफी विषय से 6 अंकों का मैप बेस्ड सवाल पूछा जाता था। किन्तु इस साल यह सवाल 5 अंक का पूछा जाएगा, यानी 2 अंक का हिस्ट्री से और 3 अंक का ज्योग्राफी से। इसके साथ ही सवालों की कुल संख्या 35 से घटाकर 32 कर दी गई है।
साइंस : पिछले सत्र (2019-20) तक एक अंक के 14 सवाल पूछे जाते थे, वहीं अब इस सत्र (2020-21) से एक अंक के 20 सवाल पूछे जाएंगे। सीबीएसई ने इस बार शॉर्ट आंसर सेक्शन भी जोड़ा है, जिसके अंतर्गत दो अंक के 6 सवाल आएंगे। इसके अलावा पांच अंकों वालें सवालों की संख्या 6 से घटाकर 3 कर दी गई है।
हिंदी : पिछले वर्ष (2019-20) तक हिंदी के पेपर में चार खंड - क, ख, ग और घ होते थे। जिसमें प्रत्येक खंड में अंकों के अनुसार 15-150 शब्दों के बीच जवाब लिखना होता था। लेकिन इस वर्ष (2020-21) पेपर में केवल दो खंड - अ और ब रखे गए हैं। खंड अ में कुल 9 वस्तुपरक यानी ऑब्जेक्टिव और खंड ब में कुल 8 वर्णनात्मक यानी विस्तार से लिखने वाले सवाल पूछे जाएंगे।
इंग्लिश : इस बार पेपर को दो भागों में बांटा गया है। दोनों ही भागों में 40 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि पहले भाग में लिटरेचर, रीडिंग और ग्रामर तो वहीं दूसरे भाग में राइटिंग और लिटरेचर को रखा गया है। अर्थात इस सत्र में लिटरेचर के दो सेक्शन होंगे। एक में एक्सट्रेक्ट पढ़कर सवालों के जवाब देना होगा वहीं दूसरे में टेक्स्ट बुक पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।