छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें ताकि उनके आवेदन को संबंधित इंस्टीट्यूशन्स दिए गए समय व तिथि तक वेरिफाई कर सकें। आखिरी तारीख के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं 15 मार्च तक स्टूडेंट का सत्यापन, संबंधित इंस्टीट्यूशन कर सकेंगे। इसके साथ ही डिफेक्टिव आवेदनों को इसी तारीख तक इंस्टीट्यूशंस द्वारा एआईसीटीई के वेब पोर्टल पर री-सबमिट किया जा सकेगा।
एआईसीटीई पोस्टग्रेजुएट छात्रवृत्ति के लिए योग्य एवं सफल छात्रों को 12,400 रुपये प्रति माह देगा। यह छात्रवृत्ति दो-वर्षीय पाठ्यक्रम अवधि के लिए दी जाएगी एवं किसी भी परिस्थितियों में उक्त स्कॉलरशिप को तय अवधि के आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जो भी छात्र इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एआईसीटीई के आधिकारिक पोर्टल https//www.aicte-india.org/ पर लॉगिन कर अप्लाई कर सकते हैं।
पढ़ें - CBSE 12th Board exam 2021: 12वीं के परीक्षा पैटर्न में हुए तीन बड़े बदलाव, अब आएंगे ऐसे सवाल
यह भी पढ़ें - CBSE 10th Board Exam 2021- एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव, प्रश्नपत्र में जुड़े नए सेक्शन