विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के माध्यम से ‘ड्रोन शक्ति’ की सुविधा प्रदान करने और ड्रोन-एएस-ए-सर्विस (डीआरएएएस) के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी राज्यों के चुनिंदा आईटीआई संस्थानों में कौशल विकास के लिए अपेक्षित पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।
आरक्षित वर्ग के छात्रों को विशेष योजना
महामारी से बाध्य होकर स्कूलों को बंद किए जाने के कारण हमारे बच्चे, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले और जो अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अनुपूरक शिक्षण और शिक्षा हेतु एक उत्थानशील तंत्र तैयार किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम में बदलाव
रोजगार और आम लोगों की दिक्कतों के समाधान को देखते हुए अब यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम में निरंतर बदलाव हेगा। इसमें खास तौर एग्रीक्लचर यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम है। रिजल्ट ओरिएंटेड किए जाएंगे।
एआईसीटीई को विशेष अधिकार व ताकत
बजट में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को ताकत और अधिकार दिए गए हैं। एआईसीटीई अर्बन प्लैनिंग कोर्सेज का विकास करेगा और नेचुरल, ज़ीरो-बजट ऑर्गेनिक फार्मिंग और मॉर्डन डे एग्रिकल्चर के लिए सिलेबस में बदलाव भी करेगा।