IIFT MBA IB 2022 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) में MBA इंटरनेशनल बिजनेस (IB) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए ntaresults.nic.in और iift.nta.nic.in पर जा सकते हैं। एनटीए द्वारा आयोजित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT)की एमबीए प्रवेश परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि का उपयोग करना होगा। वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने आईआईएफटी की एमबीए प्रवेश परीक्षा पांच दिसंबर, 2021 के साथ-साथ 23 दिसंबर, 2021 को अलग से सात शहरों के लिए आयोजित की थी। उन शहरों में पहले चक्रवात के खतरे के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके साथ ही, आईआईएफटी प्रवेश परीक्षा की आंसर की छह जनवरी, 2022 को जारी की गई थी। एमबीए दाखिले के दूसरे दौर में उपस्थित होने के लिए चुने गए उम्मीदवारों की पूरी सूची आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट iift.ac.in पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, आईआईएफटी 2022 मेरिट सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी।