फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा 10वीं, 12वीं परीक्षा: बोर्ड ने कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 12 Aug 2021 04:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के अभ्यर्थी बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
BSEH Board Exams 2021 - फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईएच बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के अभ्यर्थी जिन्होंने अपने अंकों में सुधार करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

त्रुटि में सुधार के लिए 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को ए-4 पेपर पर एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट निकलवाना चाहिए और अपने विवरण को अच्छी तरह से जांचना चाहिए। एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण या अन्य जानकारियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, अभ्यर्थी सुधार लिंक के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे सुधार करने की लिंक 11 अगस्त से 13 अगस्त, 2021 तक ही खुली रहेगी।

बीएसईएच बोर्ड परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड: ऐसे करें डाउनलोड
जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीएसईएच बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड और रंगीन प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें