फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: कक्षा 12 के थ्योरी सबजेक्ट्स के लिए परीक्षा की तारीखें जारी, 30 से होंगे एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 14 Oct 2023 03:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने वाले कक्षा 12 के छात्रों के थ्योरी के विषयों के लिए बीएसईबी सेंट-अप परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा, Board Exams - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कक्षा 12 के छात्रों के थ्योरी के विषयों के लिए बीएसईबी सेंट-अप परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी 12वीं सेंट-अप परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

30 अक्तूबर से होगी परीक्षा

समय सारणी के अनुसार, नियमित, स्वतंत्र और योग्यता (regular, independent and qualifying) श्रेणी के छात्रों के लिए सेंट-अप परीक्षा 30 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में शेड्यूल की जानकारी देते हुए कहा, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले नियमित, स्वतंत्र और योग्यता श्रेणी के छात्रों के सैद्धांतिक विषयों की प्रेषण/सत्यापन परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है।”

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में पहली पाली में सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक और दूसरी में दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे तक 15 मिनट का “कूल-ऑफ” समय भी मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसईबी 2023 12वीं परीक्षा का शेड्यूल 

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की सेंट-अप परीक्षा 2023 पहली पाली में भौतिकी विषय से शुरू होगी।
परीक्षा तिथि  पहली पाली दूसरी पाली
30 अक्तूबर, 2023  भौतिकी, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता, फाउंडेशन कोर्स  राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, रसायन विज्ञान
31 अक्तूबर, 2023  गणित  भूगोल, जीव विज्ञान, बिजनेस स्टडीज
1 नवंबर, 2023 अंग्रेजी  भाषाएँ (Languages)
2 नवंबर, 2023 कंप्यूटर विज्ञान  भाषाएँ, व्यावसायिक (Vocational)
3 नवंबर, 2023 कृषि, अर्थशास्त्र  मनोविज्ञान
4 नवंबर, 2023  समाजशास्त्र  संगीत (Music)
6 नवंबर 2023 इतिहास  गृह विज्ञान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें