जिन उम्मीदवारों के नाम यूपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड की मेरिट सूची में होगा, उन्हें 14 से 16 अक्तूबर, 2023 के बीच ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। यूपी नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम 17 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आवेदक अपने आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 मेरिट सूची निजी, सरकारी संचालित, डेंटल और मेडिकल स्कूलों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा, डीएनबी और एमडीएस कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए प्रकाशित की जाएगी।