अगर पढ़ाई करते समय नहीं लगता ध्यान तो अपनाएं ये तरीके दिमाग में आने वाली इधर-उधर की बातों से पढ़ाई और जरूरी काम करते समय हमारा ध्यान भटकता है अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हम होते कहीं और हैं, लेकिन हमारा दिमाग कहीं और ही होता है पढ़ाई करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका ध्यान न भटके पढ़ाई करने की जगह आसपास का वातावरण सही न होने पर भी ध्यान भटकटा है, इसलिए ऐसे वातावरण में पढ़ाई न करें पढ़ने का एक पैटर्न तैयार करें, किस वक्त कौन-सा विषय पढ़ना है इसका एक चार्ट बनाएं और इसको फॉलो करें और अपने खान-पान का भी ख्याल रखें मन के विचारों को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका है जर्नलिंग करना, यानी लिखना, आप इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं .