GHI Report 2023: कैसे तय होता है कि देश में कितनी भुखमरी है? ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, 125 देशों की लिस्ट में भारत 111 वें स्थान पर है, पिछले साल के मुकाबले इसमे भारत 4 अंक नीचे है ग्लोबल हंगर इंडेक्स तैयार करने का काम यूरोपीय एनजीओ का समूह करता है। इसे अलायंस 2015 के नाम से जानते हैं यह रिपोर्ट अब तक कुल 16 बार जारी की जा चुकी है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूखमरी का पता लगाने के विभिन्न पैमाने हैं, जिनके आधार पर रिपोर्ट जारी की जाती है इसमें देखते हैं कि कितनी आबादी को उतना भोजन नहीं मिल पा रहा है, जो स्वस्थ रहने के लिए शरीर की जरूरत है, इसे मापने का आधार कैलोरी है इसमें 5 साल के बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से देखा जाता है कि बच्चे दुबले या कमजोर हैं या जिनका वजन, उम्र एवं लंबाई के हिसाब से बहुत कम है इसमें यह देखा जाता है कि पांच साल से कम उम्र के कितने बच्चों की असमय मौत हुई है इसके अलावा, कई और पैरामीटर यह तय करने में इस्तेमाल होते हैं कि देश में कितनी भुखमरी है, जैसे महिलाओं का स्वास्थय और उनकी शादी होने की उम्र आदि .