फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: सफलतापूर्वक समाप्त हुई हाई स्कूल की पहली पूरक परीक्षा, इस तारीख को है 10वीं-12वीं का अगला एग्जाम

Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Special, Compartmental Exam 2024: बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के आयोजन की शुरूआत आज, 04 मई से हो चुकी है। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का आज पांचवां दिन था।
विज्ञापन
BSEB 10th, 12th Compartmental Exam 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Compartmental Exam 2024: बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन आज, 04 मई से किया गया। पहले दिन 53,505 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 119 केन्द्रों पर शुरू हुई। प्रथम पाली का आयोजन सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक किया गया। पहली पाली में मातृभाषा विषय का पेपर हुआ। छात्रों ने इसके अन्तर्गत हिन्दी, बांग्ला, उर्दू एवं मैथिली विषयों की परीक्षा दी।

विज्ञापन


दूसरी पाली का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से किया गया। परीक्षा शाम 05:15 बजे खत्म हुई। इस पाली में द्वितीय भारतीय भाषा के अंतर्गत संस्कृत, हिन्दी, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।

09 मई को होगी अगली परीक्षा

इस परीक्षा हेतु पटना जिला में 2.184 परीक्षार्थियों के लिए 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गए। प्रत्येक पाली में 15 मिनट का आरम्भिक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया गया। अगली परीक्षा 09 मई को होगी।

09 मई को प्रथम पाली में विज्ञान (Science) विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में ही दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए पूर्व की भांति विज्ञान (Science) विषय के स्थान पर संगीत (Music) विषय की परीक्षा पूर्वाहन 09:30 बजे से 12:15 बजे अपराह्न तक चलेगी।

इसी प्रकार, द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेन्टल परीक्षा

इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आज पांचवा दिन था। पहली पाली में समाजशास्त्र (Sociology) विषय एवं Elective Subject Trade Paper-1 की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे आयोजित की गई। दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय एवं Elective Subject Trade Paper-2 की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संपन्न हुई।
विज्ञापन

अगली परीक्षा 09 मई को

इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2024 के छठे दिन प्रथम पाली में गृह विज्ञान (Home Science) विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार, द्वितीय पाली में दर्शनशास्त्र (Philosophy) विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें