फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 69th Main 2023: बीपीएससी 69वीं मेन्स पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Fri, 24 Nov 2023 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 69th Main Exam 2023: बीपीएससी 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के पंजीकरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए अपने दस्तावेजों के साथ तैयार रहें।
विज्ञापन
BPSC 69 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 69th Main 2023 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मेन्स) 2023 के लिए पंजीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार 27 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2023 है

विज्ञापन

BPSC 69th Main आवेदन शुल्क

राज्य के एससी/एसटी वर्ग और पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।

BPSC 69वीं परीक्षा विवरण

बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल मिलाकर 1020 अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 120 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी।

विज्ञापन

बता दें कि बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2023 में कुल 5299 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 475 रिक्तियों को भरना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें