फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड पंजीकरण और परीक्षा की तिथि घोषित, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन

Fri, 24 Nov 2023 11:02 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2024: आईआईटी  मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिखारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
जेईई एडवांस्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

JEE Advanced परीक्षा विवरण

जेईई एडवांस 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2024 को शाम 5 बजे समाप्त होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 06 मई, 2024 तक है। एडमिट कार्ड 17 मई को जारी किया जाएगा और 26 मई, 2024 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

JEE Advanced 2024 परीक्षा शेड्यूल

जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून से शुरू होगा और 10 जून, 2024 को समाप्त होगा। एएटी परीक्षा 12 जून को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 15 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें