BPSC 69th Main आवेदन शुल्क
राज्य के एससी/एसटी वर्ग और पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
BPSC 69वीं परीक्षा विवरण
बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल मिलाकर 1020 अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 120 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी।
बता दें कि बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2023 में कुल 5299 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 475 रिक्तियों को भरना है।