फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exam 2022: कल से शुरू हो रही हैं बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं, पढ़ लें कुछ जरूरी जानकारियां

Mon, 31 Jan 2022 04:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Exam 2022: बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा दो पाली सुबह 9.30 से और दोपहर 1.45 से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 10 मिनट पहले तक प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Exam 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कल 1 फरवरी, 2022 से शुरू किया जा रहा है। इस परीक्षा में राज्यभर के 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होने जा रही है। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। केवल राजधानी पटना में ही 84 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


Bihar Board Exam 2022: परीक्षा का पैटर्न
बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा दो पाली सुबह 9.30 से और दोपहर 1.45 से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 10 मिनट पहले तक प्रवेश मिलेगा। छात्रों की सुविधा के लिए इस साल प्रश्नपत्र में सभी प्रश्नों (वस्तुनिष्ठ, लघु व दीर्घ उत्तरीय) के विकल्प दिए जाएंगे। यह नियम सभी विषयों पर लागू होगा। 

Bihar Board Exam 2022: कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
इस साल बोर्ड ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की है। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के आदेश जारी किए है। हर परीक्षा केंद्र की विडियोग्रफी होगी और परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी, ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति प्रवेश न कर सके। हर 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


Bihar Board Exam 2022: प्रवेश पत्र गुम होने पर क्या करें?
परीक्षा का प्रवेश पत्र गुम होने की स्थिति में छात्र अपने विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र गुम होने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अगर प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी का फोटो ढंग से प्रकाशित नहीं है तो ऐसे में उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक या ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान कर के भी उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें