AIIMS INI-CET 2022: 7 मार्च तक है आवेदन का समय
इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 7 मार्च तक का समय है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड से बचने के लिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
AIIMS INI-CET 2022: 8 मई को होगी परीक्षा
एम्स की ओर से INI-CET परीक्षा का आयोजन 8 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा सभी तरह के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन की अंतिम स्थिति 29 अप्रैल, 2022 को जारी की जाएगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
AIIMS INI-CET 2022: AIIMS INI-CET के लिए आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे AIIMS INI-CET July 2022 पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सावधानीपूर्वक सभी जानकारी को दर्ज कर के अपने आवेदन पत्र को भरें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
9. परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।