- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
- पटना विश्वविद्यालय, पटना
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
- पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
- मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
- मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
- आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
- जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
- मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
- तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
बिहार बी.एड सीईटी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का रिजल्ट आयोजन संस्थान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा बीते सप्ताह घोषित कर दिया गया था। 13 अगस्त को आयोजित की गई बिहार सीईटी बीएड 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट
bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने दस्तावेज तैयार कर लें।
बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 1,36,772 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,17,968 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। वहीं कुल 1,12,146 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। बिहार सीईटी बीएड परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 47,757 महिलाएं हैं, और 64,383 पुरुष हैं।