असम बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र sebaonline.org और sebaresults.in के जरिए 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा में 93.10 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं 10वीं का रिजल्ट
-sebaonline.org
-sebaresults.in
-resultsassam.nic.in
इसके अलावा, छात्र बोर्ड के मोबाइल एप के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 88,521 छात्र दसवीं कक्षा में फर्स्ट डिविजन लाए हैं। जबकि,1,60,298 छात्रों ने सेकेंड और 1,48,313 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। कुल 3,97,132 विद्यार्थी पास हुए हैं। 26 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। इस साल पास प्रतिशत पिछले साल से ज्यादा है। साल 2020 में 64.80 फीसदी विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। विद्यार्थी ऑनलाइन अपना डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।