केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने दी है। हर साल की तरह ही सीबीएसई इस साल भी बारहवीं का रिजल्ट दसवीं के रिजल्ट से पहले जारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 1 अगस्त तक जारी कर सकता है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
उमंग एप और एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसी तरह, विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।