क्या है परीक्षा का समय
जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रथम वर्ष की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरे वर्ष की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
AP Inter Hall Ticket 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- APBIE की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध प्रथम, द्वितीय वर्ष के लिए एपी इंटर हॉल टिकट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार APBIE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।