ये रही परीक्षा तिथियां
शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को आयोजित की जाएगी और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को आयोजित की जाएगी।
सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 6 मई और 8 से 12 मई को आयोजित की जाएंगी। संस्थान ने बताया कि सीए फाउंडेशन मई परीक्षा इंटर और फाइनल परीक्षा के बाद 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई-जून 2024 परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org (सेल्फ सर्विस पोर्टल - एसएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इतना होगा विलंब शुल्क
जो छात्र सीए मई परीक्षा 2024 के लिए समय सीमा से पहले आवेदन जमा करने में विफल रहेंगे, ऐसे भारतीय उम्मीदवारों को 600 रुपये या 10 अमेरिकी डॉलर का विलंब शुल्क लगाकर आवेदन करने का एक और अवसर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार यहां सीए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:उम्मीदवार यहां सीए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:
- सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल पंजीकरण की अंतिम तिथि - 23 फरवरी
- विलंब शुल्क के साथ सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल पंजीकरण - 2 मार्च
- सुधार सुविधा - 3 से 9 मार्च