फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीच सड़क पर महिला ने कैब ड्राइवर को पीटा, थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल, मचा बवाल

Wed, 17 Nov 2021 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर दो मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी स्कूटी सवार एक महिला कैब चालक की पिटाई कर रही है। वह चालक का कॉलर पकड़कर उसके मुंह पर थप्पड़ मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीच सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला ने कैब चालक की पिटाई कर दी। ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महिला ड्राइवर को थप्पड़ मार रही है और एक शख्स ड्राइवर का बचाव करते हुए वीडियो बना रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि वायरल वीडियो वेस्ट पटेल नगर इलाके का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैब चालक की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर दो मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी स्कूटी सवार एक महिला कैब चालक की पिटाई कर रही है। वह चालक का कॉलर पकड़कर उसके मुंह पर थप्पड़ मार रही है। उसके आस पास काफी लोग खड़े हैं। महिला की साथी भी उसके साथ है। वहां मौजूद लोग महिला को गलत ठहरा रहे थे। एक शख्स उसका वीडियो बना रहा था। जिसको महिला लगातार धमकी दे रही थी और उसे वीडियो बनाने से रोक रही है। महिला वहां से जाने की कोशिश करती है तो कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास करते हैं और महिला उनको धमकी देते हुए दिख रही है।
 
जांच में पता चला कि वीडियो वेस्ट पटेल नगर के कस्तुरी लाल आनंद मार्ग का है। उस समय वहां जाम लगा था। स्कूटी सवार महिला वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी। लेकिन कैब खड़ी होने की वजह से वह निकल नहीं रही थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने स्कूटी खड़ी कर कैब चालक की पिटाई कर दी। लोगों के विरोध करने पर महिला उनसे बदसलूकी करने लगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस ने वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कैब चालक की पहचान करने की कोशिश की। कैब चालक फरीदाबाद में मिला। उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें