दिल्ली में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को जारी रहा। सुबह तेज बारिश होने केबाद दोपहर चार बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस कारण मौसम सुहावना बना रहा। सर्वाधिक 32.6 मिमी बारिश रिज मौसम केंद्र पर हुई। पालम में 26.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अफसर सड़कों पर उतरे, रेडक्रॉस रोड पर नहीं लगा जाम
सुनहरी मस्जिद से लेकर रेसक्रॉस रोड पर बुधवार को जाम नहीं लगा। सुनहरी मस्जिद से लेकर रेडक्रॉस रोड पर बुधवार को बसों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। सुनहरी मस्जिद, रेडक्रॉस रोड व राजेन्द्र प्रसाद गोलचक्कर पिछले काफी दिनों से जबरदस्त जाम लग रहा था। दिल्ली के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इस मामले में अपने ही पुलिस पर सवाल उठाया था। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जाम को लेकर दिल्ली के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त को बोला गया था।
सुनहरी मस्जिद से लेकर रेडक्रॉस रोड पर बुधवार को बिल्कुल जाम नहीं था और वाहन दौड़ते हुए दिखाई दिए। रेडक्रॉस रोड पर भी ट्रैफिक सामान्य था। बुधवार को पूरी नहीं दिल्ली में भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी व थाना पुलिस तैनात दिखाई दी। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त करते हुए दिखाई दिए। विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर भी नई दिल्ली में गश्त करते हुए दिखाई दिए।
विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि संसद के पास नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस कारण वाहनों के लिए एक ही लेन बची है। दूसरा कल डीटीसी की बस खराब हो गई थी। बस की बैटरी खराब होने से बस बीच सड़क पर रूक गई थी। इस कारण रेडक्रॉस रोड, रफी मार्ग व संसद के आसपास जाम लग गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार से संसद के पास से, राजेन्द्र प्रसाद रोड, सुनहरी मस्जिद आदि मार्गों पर बसों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इस कारण बुधवार को जाम देखने को नहीं मिला। हालांकि बुधवार को पूरी नहीं दिल्ली में कम ही जाम देखने को मिला। सभी जगह काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए हुए थे। अकबर रोड व इंडिया गेट पर सुबह के साथ जाम था, हालांकि वाहन चलते रहे थे।