निजी स्कूल अभिभावकों पर न केवल हजारों में बकाया फीस जमा कराने का दबाव डाल रहे हैं, बल्कि उन्हें कक्षाओं में नहीं आने और स्कूल से नाम काटने की चेतावनी दी जा रही है।
निजी स्कूलों की फीस को लेकर की जा रही मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। निजी स्कूल अभिभावकों पर न केवल हजारों में बकाया फीस जमा कराने का दबाव डाल रहे हैं, बल्कि उन्हें कक्षाओं में नहीं आने और स्कूल से नाम काटने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए स्कूलों ने अभिभावकों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे, जिसमें उनसे लगभग 94 हजार रुपये बकाया फीस का भुगतान करने के लिए कहा गया है। स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावक लगातार शिक्षा निदेशालय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इसके आधार पर करीब 94 हजार रुपये बकाया फीस भी मांगी जा रही है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को एसएमएस और फोन कर जल्द से जल्द फीस का भुगतान करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
जब अभिभावकों की ओर से बकाया फीस का भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अभिभावकों को कहा गया है कि 25 तारीख तक फीस का भुगतान नहीं करने पर बच्चों का नाम स्कूल से काटा जा सकता है।