13000 बच्चे यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े
दिल्ली सरकार की मोटिवेशनल स्पीकर श्रृंखला के पांचवें सत्र के तहत सोनालिका जीवानी ने छात्रों के साथ तैयारी संबंधी अपने अनुभव शेयर किए। सर्वोदय कन्या विद्यालय कालकाजी में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 75 बच्चों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया। इस कार्यक्रम में लगभग 13000 बच्चे यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी जुड़े।
कभी भी अपनी जिन्दगी में सीमित न रहें
सोनालिका जीवानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी अपनी जिन्दगी में सीमित न रहें, हमेशा बड़े सपने देखें और कभी हार न मानें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का बेहद स्मार्ट ढंग से इस्तेमाल करें ताकि वो तैयारी में आपका साथी बने, न की बाधा।
खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें
इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बच्चों से कहा कि तैयारी के दौरान खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। ऐसे विचार आने पर आत्म विश्लेषण करे और उसके बाद दोबारा तैयारी में लग जाएं। शिक्षा निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का प्रयास यूपीएसई की तैयारी के मिथ को दूर कर बच्चों में आत्मविश्वास जगाना है।