दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपियों को जमानत जल्दी कैसे मिल जाती है
एक महिला ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से पूछा कि दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपियों को जमानत जल्दी कैसे मिली जाती है। इस पर पुलिस आयुक्त ने जवाब देते हुए कहा कि पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मामला दर्ज करती है। मगर आपराधिक न्यायिक प्रणाली के प्रावधानों के तहत जमानत पर रिहा कर दिया जाता है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जमानत पर रिहा हुए ऐसे अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए एक अच्छी व्यवस्था है। साइबर अपराध से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस का एक मजबूत एकीकृत ढांचा है। दिल्ली पुलिस ने क्लस्टर क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं और लैंगिक संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और माइम शो की व्यवस्था की जाती है। दूसरी महिला ने सवाल पूछा था कि दिल्ली पुलिस में महिलाओं की 50 फीसदी तक भर्ती हो रही है। इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि 50 फीसदी तो नहीं मगर महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भर्ती हो रही है।