फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंगोलपुरी और राज पार्क की दो फैक्टरियों में आग से हड़कंप, फिलहाल काबू में हालात

Thu, 30 Jun 2022 03:20 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बुधवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। पहले तो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में सफल डेयरी के पास स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। उसके बाद राज पार्क स्थित एक गोदाम में आग लग गई। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बुधवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र और दूसरी राज पार्क में हुई। दिल्ली फायर सर्विस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में सफल डेयरी के पास स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राज पार्क स्थित एक गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम में जूते साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन को स्टोर किया गया था। शॉर्ट सर्किट होने के कारण गोदाम में आग लग गई। यहां घटना के वक्त केवल गार्ड मौजूद था। जैसे ही आग की सूचना मिली, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

मुंडका अग्निकांड : डेढ़ माह बाद हुई आखिरी शव की पहचान

बाहरी दिल्ली मुंडका इलाके में 13 मई को हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाली गीता देवी का शव भी बुधवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बुधवार को ही शव का सुल्तानपुरी स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरअसल हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोगों के शव डीएनए परीक्षण के बाद परिवार के हवाले कर दिए गए थे।

लेकिन गीता के परिवार के बारे में जानकारी न होने के कारण डीएनए कराने में एफएसएल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाहरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता-पिता के अलावा गीता देवी का कोई बच्चा नहीं था। उसके पति की भी मौत हो चुकी थी। उनके भाई-बहन के डीएनए सैंपल लिये गए। लेकिन वह संतोषजनक नहीं मिले। बाद में दूसरे माध्यमों से शव की पहचान की गई।  रिश्तेदारों को खबर दी गई। आखिरी शव की पहचान होने के बाद दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें