फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दो वारदातें: मुठभेड़ के बाद दो डकैत गिरफ्तार, फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 05 Oct 2021 08:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में दो बड़ी घटनाओं ने सनसनी मचा दी, एक ओर जहां एक खजूरी फ्लाईओवर के नीचे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया तो वहीं मुंडका में मुठभेड़ के बाद दो डकैत गिरफ्तार किए गए...
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका में स्थित एक कार कंपनी के स्टॉकयार्ड में गार्ड की पिटाई कर डकैती डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग सहयोगी समेत दो अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और दो कारें बरामद की हैं। बदमाशों ने बताया कि जरूरत को पूरा करने के लिए वारदात करते हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान हिरणकुदना गांव निवासी रवि दलाल, हिमांशु और विक्की के रूप में हुई है, जबकि एक नाबालिग है। दो अक्तूबर को पुलिस को मुंडका के हिरणकुदना गांव में स्थित कार कंपनी रेनॉल्ट के स्टॉकयार्ड में डकैती की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को गार्ड मनोज मिश्र मिला, जिसने बताया कि बदमाश उससे मारपीट कर मोबाइल फोन, बैग और दो नई कारें लेकर फरार हो गए।

छानबीन के दौरान पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे 175 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस को पता चला कि पांच बदमाशों ने वारदात की। 4 अक्तूबर को पुलिस को लूटी गई एक कार से दो बदमाशों के रोहतक रोड पर आने की जानकारी मिली। एएसआई सतेंद्र, सिपाही कृष्ण, नवीन और रवि आनंद ने मेन रोहतक रोड पर कार को रोकने की कोशिश की। बदमाश भागने लगे। इस दौरान एसआई सतेंद्र, सिपाही कृष्ण और एक राहगीर मंगल प्रसाद को टक्कर मार दी। घायल होने के बावजूद सिपाही कृष्ण कार पर लटक गया।
विज्ञापन


बदमाश ने कार को एक ट्रक से रगड़ने की कोशिश की, ताकि सिपाही ट्रक की चपेट में आ जाए। उसके बाद बदमाश कार से उतरकर अलग-अलग दिशा में भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

एएसआई सतेंद्र ने तीन गोलियां चलाकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान हिमांशु और रवि दलाल के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे बदमाश विक्की और नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन

फ्लाई ओवर के नीचे महिला का शव मिलने से हड़कंप 

खजूरी इलाके में मंगलवार सुबह फ्लाई ओवर के नीचे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। 

महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस को फ्लाई ओवर के नीचे शव मिलने की जानकारी मिली। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके पास कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान के लिए दिल्ली व उससे सटे राज्यों की पुलिस को शव मिलने की जानकारी दे दी गई है। ताकि परिवार वालों के शिकायत करने पर उसकी पहचान करवाई जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें