फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी लहर बेहद खतरनाक : दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 11491 नए मामले, 79 मरीजों की मौत 

Mon, 12 Apr 2021 10:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 11,491 नए मामलों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 11,491 नए मामलों की पुष्टि हुई। जबकि, 79 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल मार्च में संक्रमण की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले आए हैं, वहीं, मौत का आंकड़ा भी नवंबर के बाद सर्वाधिक है। कोरोना से संक्रमण दर भी 12 फीसदी से ज्यादा हो गई।

विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 7665 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब कुल  मरीजों की संख्या 7,36,688 पहुंच गई है। इसमें से 6,87,238 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,355 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.54 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 4.71 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38,095 हो गई है। इसमें से 6940 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 19,354 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 310 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 92,397 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 65,564 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 26,833 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 56 लाख 50 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 6175 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 14 निजी अस्पतालों को कोविड विशेष घोषित कर दिया है। वहीं, 19 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी और 82 अस्पतालों में 60 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए। वहीं छह सरकारी अस्पताल में 593 बेड कोविड मरीजों के लिए बढ़ाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें