फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निलंबन के बाद पुलिसकर्मी ने शुरू कर दी ठगी, सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई पहचान, गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 01:59 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिसकर्मी ने मोबाइल दुकानदार से 30 हजार रुपये ठगे थे। अशोक विहार पुलिस ने आरोपी का फोटो यातायात के सभी सर्किलों में भेजा। इससे पुलिस को पता चला कि आरोपी जनकपुरी सर्किल में तैनात है और अप्रैल महीने में निलंबित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार थाना पुलिस ने निलंबित यातायात पुलिसकर्मी रोहित दलाल को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर वर्दी पहनकर जहांगीरपुरी और अशोक विहार के दो दुकानदारों से ठगी करने का आरोप है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचानकर उसे पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जहांगीरपुरी में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले आकाश ने रविवार को दी शिकायत में कहा था कि 11 सितंबर की शाम करीब चार बजे यातायात पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि उसके फोन में नेटवर्क की दिक्कत है। उसने एक मोबाइल नंबर पर 23 हजार रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध किया और कहा कि वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देगा। 

आकाश ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। रोहित दलाल नेमप्लेट वाले पुलिसकर्मी ने उसे एटीएम कार्ड देकर स्वाइप करने के लिए कहा, लेकिन उसके पास मशीन नहीं थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी फोन पर बात करते हुए दुकान से निकला और गायब हो गया।
विज्ञापन


उधर, अशोक विहार थाना पुलिस भी ऐसे ही एक मामले की जांच कर रही थी। वहां पुलिसकर्मी ने मोबाइल दुकानदार से 30 हजार रुपये ठगे थे। अशोक विहार पुलिस ने आरोपी का फोटो यातायात के सभी सर्किलों में भेजा। इससे पुलिस को पता चला कि आरोपी जनकपुरी सर्किल में तैनात है और अप्रैल महीने में निलंबित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें