फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बंटी-बबली: फिल्म से प्रभावित होकर पति-पत्नी करते थे झपटमारी, चार महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 04 Jan 2022 04:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बंटी-बबली फिल्म से प्रभावित होकर पति-पत्नी झपटमारी करते थे।दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों की चार महीने पहले शादी हुई थी। 

 
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इंद्रपुरी में रहने वाले वाले पति-पत्नी बंटी-बबली फिल्म से प्रभावित होकर झपटमारी करने लगे। वह एक ही वारदात करने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल सेल ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। खास बात ये है कि दोनों की चार महीने पहले शादी हुई थी। झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। 

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि साउथ कैंपस इलाके में चारू(20, बदला हुआ नाम) नामक युवती ने स्कूटी सवार युवक-युवती ने मोबाइल छीन लिया था। एसीपी ऑपरेशन अभिनेंद्र जैन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजकुमार व एसआई संदीप यादव की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इस टीम ने जांच के बाद पति गौरव बुद्ध नगर, इंद्रपुरी निवासी गौरव मल्होत्रा(26) को दो जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के साथ झपटमारी की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम(23,बदला हुआ नाम) को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरव के कब्जे से चारू से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।  
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उनकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी।  इनका परिवार निम्न आय वर्ग से है और इनके पिता कसाई है। वे भव्य जीवन जीना चाहते हैं और बॉलीवुड फिल्म बंटी-बबली की तरह शॉर्टकट का उपयोग करके अमीर बनने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें