फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लखनऊ से समारोह में शामिल होने आए गायक से लूट, बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 02:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुरक्षाबलों ने अश्टांगों निवासी इरफान अहमद भट, अरिन निवासी सज्जाद अहमद मीर, शारिक अहमद मीर और काजीपोरा निवासी इरफान अहमद जान को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती नगर इलाके में एक समारोह में शामिल होने आए एक गायक से बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने सरिया और चाकू से हमला करने की धमकी देकर उससे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


हर्षित जोशी मूलत: लखनऊ के पेपर मिल कालोनी, निशांतगंज के रहने वाले हैं। वह पेशे से गायक हैं। शुक्रवार को हर्षित अपने एक जानकार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोती नगर आए थे। रात में करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह बाहर निकलकर कैब का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों के हाथ में सरिया और चाकू था। बदमाशों ने हर्षित से मोबाइल फोन छीन लिया। उनके विरोध करने पर बदमाशों ने सरिया और चाकू मारने की धमकी दी और उनके पेंट के जेब से पर्स निकाल लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद जखीरा की ओर भाग गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मदद से उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। हर्षित ने पुलिस को बताया कि पर्स में नकदी के अलावे कुछ कागजात थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा के जरिए बदमाशों की पहचान करने के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें