फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हत्याओं के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद किया गिरफ्तार, होली के दिन उतारा था युवक को मौत के घाट

Mon, 06 Sep 2021 07:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि होली दिन हुए झगड़े के बाद आरोपी जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च 2019 को दीपक, अजय और अमित नामक युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भलस्वा डेयरी इलाके में मार्च और जून 2019 को हुई हत्याओं के दो मामलों में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जीतू उर्फ जितेंद्र (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्याकांड के बाकी आरोपियों का पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। करीब दो साल से जीतू फरार था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि होली दिन हुए झगड़े के बाद आरोपी जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च 2019 को दीपक, अजय और अमित नामक युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें दीपक की मौत हो गई थी। इसके बाद 14 जून को जीतू ने एक अन्य युवक की हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों ही मामलों में भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने भी आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने दिल्ली, यूपी के अलावा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। 
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी जीतू ने बताया कि आरोपियों ने उसके छोटे भाई की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसने गुस्से में आरोपियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें