फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का नाम न करो बदनाम: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर मिलने के लिए बुलाया; मौका देख पूर्व जवान ने की लूटपाट

Fri, 15 Sep 2023 06:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सेना के पूर्व जवान ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने के लिए बुलाया। जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुख्य आरोपी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले में फेसबुक के जरिए सेना के एक पूर्व जवान से दोस्ती करना एक शख्स को भारी पड़ गया। जवान ने पीड़ित शख्स को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लूट लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुख्य आरोपी समेत वारदात में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, सोने की अंगूठी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और एक बाइक बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दरियापुर गांव निवासी सूरज, खेड़ा खुर्रमपुर, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी रोहित, गांव शेरपुर, पटौदी, हरियाणा निवासी तुषार, पटौदी, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी लोकेश और गांव मंदपुरा साहपुर, गुरुग्राम निवासी हितेश के रूप में हुई है। रोहित भारतीय सेना में कार्यरत था। साल 2020 में मां की मौत के बाद वह नौकरी पर नहीं गया। उसपर गुरुग्राम के फारूख नगर में लूटपाट का मामला दर्ज है। वहीं उसका साथी सूरज जाफरपुर कलां थाने का घोषित बदमाश है और उसपर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के 3 मामले दर्ज हैं। 

फेसबुक से हुई दोस्ती
5 सितंबर को पुलिस को छावला थाने के झटीकरा गांव में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता निर्मल त्यागी मिला। जिसने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक के जरिए सेना के जवान से दोस्ती हुई थी। जवान ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी ने स्विफ्ट कार पर बिठाकर इधर उधर घुमाया और एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां पहले से उसके कुछ साथी मौजूद थे। सभी ने उसकी दो सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां लूट ली। निर्मल की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को पता चला कि कार चला रहा व्यक्ति रोहित और बाइक चला रहा व्यक्ति की पहचान सूरज के रूप में हुई। पुलिस ने इन बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। पुलिस की टीम ने 8 सितंबर को रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने गांव शेरपुर से तुषार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से सोने की चेन बरामद कर ली। इसके निशानदेही पर पुलिस ने लोकेश और हितेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की अंगूठी और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

एक आरोपी है भारतीय सेना का पूर्व जवान
पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह आर्मर्ड कोर, अहमद नगर, महाराष्ट्र में भारतीय सेना में शामिल हुआ था। वह साल 2020 तक सेना में रहा। साल 2020 में उसकी मां की मृत्यु होने पर वह अपने घर लौट आया। उसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर नहीं गया। करीब तीन साल पहले वह फेसबुक के जरिए निर्मल त्यागी के संपर्क में आया। 4 सितंबर को वह फारूक नगर से तरुण, लोकेश और हितेश के साथ दरियापुर गांव आया। वहां से एक स्विफ्ट कार से सूरज से मिलने के लिए गया। सूरज अपने दो दोस्तों हेमंत और सागर दोनों के साथ मौजूद था। उन्होंने निर्मल त्यागी से मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने निर्मल त्यागी को उसके गांव से कार से ले गया और उसे लूट लिया। पुलिस वारदात में शामिल हेमंत और सागर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें