अब तक दिल्ली में 1.37 करोड़ लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। जबकि वयस्क आबादी अनुमानित करीब 1.50 करोड़ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 1.72 करोड़ लोग पहली खुराक ले चुके हैं, जिनमें न सिर्फ दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों के मूल निवासी लोग भी शामिल हैं।
राजधानी में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या करीब सौ फीसदी के पास पहुंचने जा रही है। हालांकि, अभी भी कुछ लोग दूसरी खुराक से दूर हैं। लेकिन विभाग ने अगले माह तक इसे पूरा करने लक्ष्य भी रखा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन अब राजधानी की वयस्क आबादी में दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा करने का वक्त काफी नजदीक है।
विज्ञापन
अब तक दिल्ली में 1.37 करोड़ लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। जबकि वयस्क आबादी अनुमानित करीब 1.50 करोड़ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 1.72 करोड़ लोग पहली खुराक ले चुके हैं, जिनमें न सिर्फ दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों के मूल निवासी लोग भी शामिल हैं। इसलिए सरकार 1.50 करोड़ की अनुमानित संख्या को ही लक्ष्य मानकर चल रही है और इस तक पहुंचने के लिए अभी करीब 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिलना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले माह के अंत तक टीकाकरण पूरा होने की उम्मीद है।