फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रिंसिपल के चालक ने स्कूल फीस के चुराए 22 लाख रुपये, ड्राइवर गिरफ्तार, चोरी की रकम बरामद

Mon, 07 Mar 2022 04:41 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच में पता लगा कि नेहालचंद उनका व्यक्तिगत ड्राइवर था। वह उन्हें स्कूल लाने व ले जाने की नौकरी करता था। उसे पता था कि स्कूल में दाखिले शुरू हो गए हैं और इस समय स्कूल में काफी मोटी रकम हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्कूल प्रिंसिपल के ड्राइवर ने फीस की रकम में से 22 लाख रुपये चुरा लिए। शिकायत के बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर के कब्जे से चुराई रकम में से 19.70 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पुलिस वेरिफिकेशन में नालंदा, बिहार स्थित अपने गांव का गलत पता दे रखा था। ऐसे में आरोपी को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पकड़ा गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नंबरदार वाली गली, समालखा गांव कापसहेड़ा स्थित हीरा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार वत्स ने 28 फरवरी को शिकायत दी थी कि उनके ड्राइवर नेहाल चंद कुमार ने स्कूल फीस की रकम में से 22 लाख रुपये चुरा लिए हैं। मामला दर्जकर एसीपी वसंतकुंज अजय वेदवाल की देखरेख में कापसहेड़ा थानाध्यक्ष राजेश वर्मा व सिपाही अमित की टीम ने जांच शुरू की। 

जांच में पता लगा कि नेहालचंद उनका व्यक्तिगत ड्राइवर था। वह उन्हें स्कूल लाने व ले जाने की नौकरी करता था। उसे पता था कि स्कूल में दाखिले शुरू हो गए हैं और इस समय स्कूल में काफी मोटी रकम हो सकती है। एक टीम नालंदा, बिहार स्थित गांव भेजी गई। वहां पता गलत निकला। घर का सही पता पता किया गया। पता लगा कि आरोपी दिल्ली चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें