फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अब घर बैठे बेचें ई-कचरा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने लांच किया एप

Sat, 11 Sep 2021 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने एक एप लॉन्च किया है। यह एप नागरिकों और विक्रेताओं को सहूलियत के लिए लॉन्च किया गया है। इसके जरिए अब घर बैठे ई-कचरा बेच सकेंगे। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी निगम के क्षेत्रवासियों के लिए ई-कचरा बेचना सरल और सुविधाजनक हो गया है। सिर्फ एक एप्लीकेशन के माध्यम से घर बैठे इसे बेचा जा सकता है। बदले में समुचित रुपये भी मिलेंगे। उत्तरी निगम के आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को ई-कचरा प्रबंधन के लिए वेब एप लांच किया। इसकी मदद से ई-कचरा लेने वाला घर आकर कचरा ले जाएगा।
विज्ञापन


यह एप उत्तरी निगम की वेबसाइट http://northmcd.com/ewaste पर उपलब्ध है। संजय गोयल ने बताया कि यह एप नागरिकों और विक्रेताओं दोनों के लिए अनुकूल है। निगम क्षेत्र में ई-कचरे के संग्रह, परिवहन और निपटान में इसका उपयोग होगा। इसके माध्यम से पुराने व अनुपयोगी आईटी उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का ऑनलाइन निपटान हो जाएगा।

ऑर्डर, बिक्री और भुगतान सब एक जगह
विक्रेताओं का चयन, विभिन्न वस्तुओं के लिए मूल्य निर्देश, खरीदने वाले के लिए विक्रय वाली वस्तु के निरीक्षण का समय निर्धारण, ई-कचरे का भुगतान का विकल्प एप में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


निजी कंपनियां करेंगी सहयोग
निगम आयुक्त ने बताया कि अब ई-कचरे के निपटान में काफी मदद मिलेगी। ई-वेस्ट रिसाइकलर्स इंडिया, आरबीएच ई-वेस्ट रिसाइकिल हब प्रा. लिमिटेड और रॉकेट सेल्स ई-अपशिष्ट प्रबंधन के निपटान में सहयोग करेंगी। नागरिकों के घरों से ई-कचरा इकट्ठा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें