फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में लगातार छठे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं, 32 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि लगातार छठे दिन कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,991 हो गई है। इनमें 14,12,542 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 25,082 मौत हो चुकी हैं। फिलहाल 367 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 81 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 244 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में तीन रोगी भर्ती हैं। कुल संक्रमण दर 5.52 प्रतिशत रही।
पिछले 24 घंटे में 54,611 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले जांच की संख्या करीब 20 हजार कम रही। कुल जांच में 45,524 आरटी-पीसीआर और 9087 एंटीजन माध्यम से हुई। कंटेनमेंट जोन 133 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8343 का टीकाकरण
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 8343 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक एक करोड़ 40 लाख 88 हजार को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से एक करोड़ 27 हजार को पहली और 40 लाख 62 हजार को दूसरी खुराक लगी है। दिल्ली में करीब 67 फीसदी पात्र आबादी को टीका लग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें