फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का ट्रांसफार्मर फुंक गया

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ओखला पावर ग्रिड (सब स्टेशन) में लगी आग में करोड़ों रुपये का एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां 5 ट्रांसफार्मर लगे थे जिसमें एक इमरजेंसी के लिए था। नया ट्रांसफार्मर छह करोड़ रुपये का आता है। हालांकि, अधिकारी यह बताने में असमर्थ थे कि यह ट्रांसफार्मर कितना पुराना था और कीमत कितनी रही होगी। पुराना होने पर धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर की कीमत कम होती रहती है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल सब स्टेशन बंद करके मसजिद मोठ, महरौली और वसंत कुंज के सब-स्टेशन से दक्षिण दिल्ली में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उससे पूर्व नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, गोविंद पुरी, चितरंजन पार्क, कालकाजी समेत कई इलाकों में बीस मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिल्ली ट्रांसको के अनुसार, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली ऐहतियात के तौर पर सब स्टेशन को मुख्य ग्रिड से अलग कर दिया गया था। जिन क्षेत्रों में यहां से बिजली आपूर्ति की जा रही थी, वहां के लिए दूसरे सब स्टेशन से 15 मिनट में वैकल्पिक व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया था जो शाम 4 बजे तक सामान्य हो सकी।
मालूम हो कि 3 जुलाई, 2011 को राजघाट पावर प्लांट के एक 100 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगी थी जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ट्रांसफार्मर के फुंकने से करीब 5 करोड़ रुपये के नुकसान को अधिकारियों ने स्वीकार किया था।
विज्ञापन

---
विभाग से कारणों की जांच करके रिपोर्ट मांगी है। सब स्टेशन चालू नहीं होने तक दक्षिणी दिल्ली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

- हारुन यूसुफ, बिजली मंत्री, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें