फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्यारोपी 15 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पर पचास हजार का था इनाम, स्पेशल सेल ने पकड़ा
विज्ञापन

आनंद विहार में पेट्रोल पंप पर झगड़े में हुई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आनंद विहार इलाके में युवक की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत ने 2014 में सजा सुनाई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना परिक्षेत्र की टीम को हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, कार लूट के मामलों में शामिल वांछित और इनामी अपराधियों को पकड़ने का काम सौंपा गया था। सुनील तेवतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि 2009 में आनंद विहार में एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में शामिल आरोपी संजय सिंह 15 साल से फरार है। पुलिस आरोपी संजय की तलाश में जुट गई। टीम दिल्ली, यूपी, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों में उसके बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। कई दिनों की निगरानी के बाद एएसआई वीरेंद्र को आरोपी के बिहार के बक्सर जिले में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सिंह को बिहार के बक्सर के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने एक एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें