फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पकड़े जाने के डर से घर में घुसे बदमाश, परिवार को बनाया बंधक

Sat, 24 Jul 2021 07:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शाहवाज कुरैशी (25) और अरबाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अरबाज कोरोना महामारी की वजह से पेरोल पर जेल से बाहर आया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फिल्मी स्टाल में एक घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बना लिया। जब पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया तो वह पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शाहवाज कुरैशी (25) और अरबाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अरबाज कोरोना महामारी की वजह से पेरोल पर जेल से बाहर आया था। 

सीलमपुर थाना पुलिस को देर रात साढ़े बारह बजे दो बदमाशों के नंद राम मोहल्ला ब्रह्मपुरी के एक मकान में होने की सूचना मिली। पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में बदमाशों की तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जैसे ही उक्त मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही दोनों बदमाश छत की ओर भागे और दूसरी छत पर छलांग लगाकर एक कमरे में घुस गए। पुलिस ने वहां घरों में बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस को एक घर बंद मिला। 
विज्ञापन

बार-बार खटखटाने के बाद भी मकान का दरवाजा नहीं खुल रहा था। कुछ देर बाद डरा सहमा मकान मालिक घर से बाहर निकला और बताया कि बदमाशों ने उसके परिवार वालों को बंधक बना रखा है। उसके परिवार को जान का खतरा है। 

पुलिस ने उस मकान को घेर लिया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। 

दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल और एक भरी हुई मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि शाहवाज पर छह आपराधिक मामले और अरबाज सीलमपुर इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें