फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रिमांड के दौरान बदमाश ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 07 Jan 2022 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस रिमांड पर बदमाश को लेकर जंगल में उस स्थान पर गई जहां पर उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार को छुपाकर रखा था। इसी दौरान बदमाश ने एक पुलिस कर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो राकेश फायरिंग करते हुए भागने लगा। 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में रिमांड के दौरान हिरासत में मौजूद एक बदमाश ने पुलिस कर्मी से सरकारी पिस्टल लूटकर फायरिंग की। पुलिस के फायरिंग करने पर पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश राकेश उर्फ हड्डी है। उसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद बुधवार रात पुलिस उसे लेकर जंगल में उस स्थान पर गई जहां पर उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार को छुपाकर रखा था। 

वहां अचानक राकेश ने एक पुलिस कर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो राकेश फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदले में पुलिस ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से राकेश घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


घायल बदमाश को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  राकेश अपने भाई मनीष व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहता था। राकेश पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह युवकों को झपटमारी का प्रशिक्षण देता है। नए लड़कों को वारदात करने के लिए बाइक उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें