स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, 19 सितंबर को मिली एक सूचना के बाद स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में एक टीम ने डेविड किपजेन को द्वारका सेक्टर-7 में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के प्रतिबंधित आतंकी संगठन कूकी नेशनल फ्रंट के स्वयंभू कमांडर इन चीफ मंगखोलम किपजेन उर्फ डेविड किपजेन (24) को द्वारका के सेक्टर-7 से गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस को हथियार छीनने, फिरौती के लिए अपहरण, फायरिंग, जबरन वसूली और अन्य वारदात में उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, 19 सितंबर को मिली एक सूचना के बाद स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में एक टीम ने डेविड किपजेन को द्वारका सेक्टर-7 में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वह मणिपुर में बड़ा गिरोह चलाता है और इन दिनों एक निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण की योजना बना रहा था।