फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए लाइब्रेरी ऑन व्हील की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली की झुुग्गियों में भी अब चलती-फिरती लाइब्रेरी बच्चों को शिक्षित करेगी। महापुरुषों की कहानी, प्रेरणादायक किताबों के साथ ही स्कूली शिक्षा से जुड़ी किताबों का समावेश इस लाइब्रेरी ऑन व्हील में किया गया है। जिसमें एक हजार से अधिक किताबें समाज के कई लोगों के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

बच्चों को खेल व खेल से बेहतर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर वार्षिक खेल-कूद का आयोजन भी कराया जाएगा। इसकी शुरुआत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डिप्टी कमांडेंट राकेश निखज की पहल पर की जा रही है।
गोपालपुर झुग्गी इलाके में रहने वाले बच्चों का लाइब्रेरी से किताब पढ़ने का शौक भी पूरा होगा। सुलभ शौचालय परिसर में लगने वाली पाठशाला में यह लाइब्रेरी ऑन व्हील उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट राकेश निखज कहते हैं कि कोविड काल में जब पाठशाला नहीं लग रही है तो बच्चों के सामने यह चुनौती है कि वह कैसे पढ़ाई करें। पढ़ाई की तारतम्यता टूटे नहीं, इसे देखते हुए ही लाइब्रेरी ऑन व्हील की सोच उपजी जिसे सहयोग से साकार किया गया।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ खेल-कूद भी जरूरी है। उनकी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झुुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
बच्चों को शिक्षा में सहयोग कर रही डॉ. अनामिका ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए वैसे तो संसाधन सीमित हैं, लेकिन खेलकूद प्रतियोगिता से एक कल्चर विकसित होगा। बच्चे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगे। इस माध्यम से फिट इंडिया रन, खेलो इंडिया योजना के प्रति जागरूकता बच्चों में बढ़ेगी। प्रतिभा का विकास हो सके, अभाव में जंग नहीं लगे, इस विचार से लाइब्रेरी ऑन व्हील शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें