फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मदरसे के बच्चों से कराए जा रहे काम पर भड़के कुमार विश्वास, बोले- मनुष्यता के कलंक हैं इमरान खान

Sun, 22 Aug 2021 09:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समीर अब्बास नामक एक यूजर ने वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में मदरसे के बच्चों से 'सलाम तालिबान' के गीत गवाए जा रहे हैं। ट्वीट करते हुए समीर ने लिखा है कि इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से जुड़े मदरसे के बच्चों से 'सलाम तालिबान' के गीत पढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों की करतूतों के बीच पाकिस्तान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। किसी भी कीमत पर आतंकवाद को खत्म न करने की नीति पर काम कर रहे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस्लामाबाद में लाल मस्जिद से जुड़े मदरसे के बच्चों से 'सलाम तालिबान' के गीत गवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


समीर अब्बास नामक एक यूजर ने वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में मदरसे के बच्चों से 'सलाम तालिबान' के गीत गवाए जा रहे हैं। ट्वीट करते हुए समीर ने लिखा है कि इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से जुड़े मदरसे के बच्चों से 'सलाम तालिबान' के गीत पढ़वा रहे हैं। पाकिस्तानी कट्टरपंथी, पेशावर के सैनिक स्कूल में तालिबान के हमले में 132 बच्चों की दर्दनाक मौत भुलाकर जश्न मनवाया जा रहा है, बच्चों से, लानत है!!



वहीं इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विश्व प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने लिखा कि जिस देश के आर्मी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इन्हीं तालिबानियों ने गोलियों से भून दिए थे, उसी देश के मदरसे बच्चों से उन्हीं वहशी-जंगली हत्यारों के गीत गवा रहे हैं? पूरी दुनिया घूमकर, ऑक्सफोर्ड में पढ़कर भी जंगलराज की स्थापना कर रहे इमरान खान जैसे लोग मनुष्यता के कलंक हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान शुरू से ही आतंक का गढ़ रहा है। एफएटीएफ ने उसे पहले से ही ग्रे लिस्ट में रखा हुआ है। पाकिस्तान में कई जगहों पर आतंकियों के प्रशिक्षण शिविर आज भी चल रहे हैं। वहां ऐसे ही आतंकी तैयार किए जाते हैं। इसलिए पाकिस्तान को आतंक की फैक्टरी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें