फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अगले सप्ताह से दो साल बाद चरणबद्ध तरीके से खुलेगा जामिया मिल्लिया का कैंपस

Sat, 12 Feb 2022 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पहले चरण में अंतिम वर्ष, शोधार्थियों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को भी कैंपस में आकर कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, दो साल से विश्वविद्यालय कैंपस बंद था। इसके चलते हॉस्टल से लेकर अन्य कैंटीन वालों का अनुबंध समाप्त हो चुका है। 
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मार्च 2020 से बंद जामिया मिल्लिया इस्लामिया अगले हफ्ते से चरणबद्ध तरीके से खुलने जा रहा है। जामिया प्रशासन मंगलवार तक विश्वविद्यालय कैंपस खोलने को लेकर अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


पहले चरण में अंतिम वर्ष, शोधार्थियों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को भी कैंपस में आकर कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, दो साल से विश्वविद्यालय कैंपस बंद था। इसके चलते हॉस्टल से लेकर अन्य कैंटीन वालों का अनुबंध समाप्त हो चुका है। 

इसलिए हॉस्टल से लेकर अन्य सुविधाओं की तैयारी के लिए थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि दोबारा टेंडर के आधार पर अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना होगा।  कैंपस खोलने और कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय के सभी  डिपार्टमेंट, सेंटर व स्कूल के डीन की बैठक आयोजित हो चुकी है। इसी में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


कैंपस खोलने को लेकर छात्र लगातार कर रहे मांग
जामिया कैंपस खोलने की मांग को लेकर आइसा की कॉल पर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि जब दिल्ली सरकार ने कोरोना बंदिशों में छूट के साथ शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है तो जामिया प्रशासन आखिर कैंपस क्यों नहीं खोल रहा है। जबकि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी कैंपस खोलने की घोषणा कर दी है। ऐसे में जामिया के छात्रों को भी कक्षाओं में पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें