फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रोहित का साथी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Mar 2021 10:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के टॉप-10 बदमाशों में शुमार रोहित चौधरी के एक और साथी बदमाश अरुण नागर को शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी चोरी की आई-20 कार में घूम रहा था। 
विज्ञापन


कार से दस कट्टे व दस कारतूस बरामद किए है। एक वह पिस्टल बरामद की है जिससे उसने एसआई हरवीर पर गोली चलाई थी। अरुण नागर संगम विहार इलाके का गैर हाजिर घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ गंभीर अपराधिक वारदातों के 12 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ के समय आरोपी अरूण नगर दिल्ली से फरीदाबाद छिपने जा रहा था। अपराध शाखा ने भैरो मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ कर रोहित चौधरी व प्रवीण को गिरफ्तार किया था।

इन दोनों के पैर में गोली लगी थी। इन दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विकास राणा को सूचना मिली थी कि रोहित का साथी अरुण नागर डेरा मांडी होकर फरीदाबाद जाएगा। एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास राणा, एसआई हरवीर, एएसआई नरेश व सिपाही परविंदर आदि की टीम ने यहां घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने अरुण को सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी और फिर गोली चला दी। गोली एसआई हरवीर की बुलट प्रूफ जैकेट में लगी। इससे एसआई हरबीर बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। इंस्पेक्टर विकास राणा की एक गोली अरुण के बाएं पैर में लगी। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी वर्ष 2014 में संगम विहार में हुई हत्या के मामले में फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें