फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला: दंगा में जान गंवाने वाले आईबी कर्मी अंकित शर्मा के भाई को मिलेगी सरकारी नौकरी

Fri, 26 Mar 2021 09:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांस्टेबल अंकित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार शाम हुई बैठक में दिल्ली दंगा में जान गंवाने वाले आईबी कर्मी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को दिल्ली सरकार में नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दी थी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा भी भी कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बाद सीएम ने पूरा किया। अंकित शर्मा हत्याकांड को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया था। 

भाजपा की केंद्र सरकार पीड़ित परिवार के मदद से पीछे हट गई। केंद्र सरकार ने अंकित शर्मा के परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से अंकित शर्मा के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


बैठक में 2020 में दिल्ली में हुए दंगे के दौरान भजनपुरा इलाके में भीड़ ने आईबी कर्मी अंकित शर्मा को घेरकर उनकी हत्या कर दी थी। कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद अंकित शर्मा के भाई को उनकी योग्यता के मुताबिक दिल्ली सरकार में नौकरी देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें